हरिद्वार

हरिद्वार यातायात पुलिस की मुहिम, हेलमेट बांटकर पढ़ाया नियमों का पाठ, सड़क दुर्घटनाओं पर लगे ब्रेक

एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनना चालान से बचने का साधन नहीं "जीवन रक्षा"

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार यातायात पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सख्त नजर आ रही है, सोमवार को हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के समापन को लेकर हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा शंकराचार्य चौक हरिद्वार पर व्यापक अभियान चलाया।

Oplus_16908288

वहीं सड़क सुरक्षा के प्रतीक जन जागरूकता को लेकर दा नेशनल हेल्पिंग हैंड एवं हरिद्वार यातायात पुलिस के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें सामाजिक सहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।

वहीं अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव के नेतृत्व तथा पुलिस सीओ यातायात बिपेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

वहीं इस बाबत पर पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि अभियान के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह दी गई।

Oplus_16908288

उन्होंने बताया वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोटें गंभीर एवं प्राणघातक सिद्ध हो सकती हैं, जिनसे बचाव हेतु गुणवत्तायुक्त हेलमेट का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है।

Oplus_16908288

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का पालन करने वाले तथा बिना हेलमेट पाए गए कुछ दुपहिया वाहन चालकों को मौके पर ही हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही सभी को यह संदेश दिया गया कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें तथा अपने परिवारजनों और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अभियान में यातायात पुलिस निरीक्षक हितेश कुमार, संदीप सिंह नेगी, हरिद्वार यातायात पुलिस टीम तथा द नेशनल हेल्पिंग हैंड के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वहीं यातायात हरिद्वार यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Related Articles

Back to top button