हरिद्वार

हरिद्वार के कार “रैलिस्ट मयंक चोपड़ा” फिर बने डेजर्ट रैली विजेता

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। रैली दी राजपूताना एवं राजस्थान टूरिज्म की ओर से आयोजित की गई, टीएसडी कार रैली में हरिद्वार निवासी मयंक चोपड़ा ने कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमे लगभग 3300 किलोमीटर का सफर 3 दिन में पूरा किया और अपने प्रतिद्वंदी को 35 मिनट पीछे छोड़ा। बीकानेर राजस्थान से प्रारंभ होकर जोधपुर, जैसलमेर और वापस बीकानेर में यह सफर खत्म हुआ। कार रैली में कार सवारों ने 1 दिन में लगभग 11 से 12 घंटे कार ड्राइव की। जिसमें मयंक चोपड़ा का साथ नेविगेटर के रूप में हिमाचल के चिराग ने दिया। कुल 53 गाड़ियां में 106 लोगों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था जिसमें सारा रास्ता डेजर्ट से हो कर जाना था। मयंक चोपड़ा हरिद्वार और चिराग ठाकुर हिमाचल की जोड़ी ने अपनी गाड़ी जीप रुबीकॉन से विजय प्राप्त की।

मयंक चोपड़ा ने बताया कि अभी तक लगभग 55-56 कार रैली में प्रतिभाग कर चुके है जिनमें से 40 से अधिक प्रतियोगिताओं में अभी तक विजय प्राप्त की है। मयंक चोपड़ा ने बताया कि वह उत्तराखंड से अभी तक सर्वाधिक कार रैली प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं सबसे ज्यादा अवार्ड भी उत्तराखंड में अभी तक उन्हीं के पास है। मयंक चोपड़ा ने कहा कि उत्तराखंड का माहौल कार प्रतियोगियों के लिए बहुत रोमांचकारी है। सरकार को इस पर ध्यान करना चाहिए तथा यह हमारे राज्य के साहसिक खेलों में भी शामिल होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button