देवभूमि उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में कैसे सुधरेगी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में जहां बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने हेतु तेजतर्रात एवं ईमानदार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं जमीनी स्तर पर ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी ही कानून व्यवस्था को सुधारने की बजाय लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। वहीं आज हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा रोदीबेलवाला पुलिस चौकी क्षेत्र में हरिद्वार देहरादून मार्ग पर वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी एक स्कार्पियो गाड़ी जिस पर काले शीशेपाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोका गया। जहां स्कार्पियो वाहन चालक द्वारा उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत पुलिस कर्मी से फोन पर बात करवाने लगा जिस पर ड्यूटी पर तैनात हरिद्वार ट्रैफिक कर्मियों द्वारा बिना किसी कार्यवाही किए आसानी से स्कार्पियो वाहन को छोड़ दिया जाता। जबकि कई ईमानदार एवं जिम्मेदार पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपने फर्ज को निभाते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे हुए देखे जाते हैं। वहीं ऐसे लापरवाह पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपने उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों को ताक पर रखते हुए ड्यूटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। जिससे तीर्थ नगरी हरिद्वार में यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। हरिद्वार पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकरियों कर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। जिससे हरिद्वार में कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।









