हरिद्वार

जल प्रकृति बचानी है तो प्रत्येक व्यक्ति को लगाना होगा एक पेड़: सुनील सेठी

जल्द चलाएंगे वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति से की एक पेड़ लगाने अपील

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी बढ़ती गर्मी रिकार्ड तोड़ते तापमान से भविष्य में सचेत रहने और उसे रोकने के लिए समूचे उत्तराखंड वासियों से एक एक पेड़ लगाने की अपील की। सुनील सेठी ने ग्रीन उत्तराखंड भी गर्मी के रिकार्ड तोड रहा है हाईवे निर्माण बढ़ते निर्माण के कारण लाखों पेड़ कट गए लेकिन लगे हजारों भी नही उसी का नतीजा आज उत्तराखंड का बदलता तापमान है। जो रिकार्ड बना रहा है जिसे रोकने के लिए सभी को जिम्मेदारी निभाते हुए एक एक पेड़ लगाने प्रकृति और जल बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। प्रशासन को भी इसके लिए योजनाएं बनानी चाहिए उत्तराखंड के सौंदर्य और प्रकृति को बचाना है तो इस प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी अन्यथा भविष्य के संकेत घातक होंगे।

Related Articles

Back to top button