हरिद्वार

105 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, तीन चकमार्ग अतिक्रमण मुक्त

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में हरिद्वार एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरनपुर सल्लाहपुर क्षेत्र में करीब 105 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया बता दे डीएम मयूर दीक्षित द्वारा जिले भर मे सभी उपजिलाधिकारियों, संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत डीएम के निर्देश पर प्रशासन द्वारा यह बड़ी कार्यवाही की गई एसडीएम जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व टीम के साथ पूरनपुर सल्लाहपुर में मौके पर पहुंचकर लगभग 105 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही तीन चकमार्गों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाकर मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि जनपद में अवैध कब्जे और प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button