उत्तराखंड

ऊधम सिंह नगर नानकमत्ता डेरा दुख भजन साहिब में लगाई मीठे शरबत की छबील

डेरे के सेवादार बाबा सुरजीत सिंह एवं समस्त सेवादारों सुख शांति की अरदास करते हुए पिलाया मीठा शर्बत


हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) उत्तराखंड। ऊधमसिंह नगर नानक बताओ कल्याणपुर स्थित डेरा बाबा श्री गुरु नानक दुख भंजन साहिब में आज यानी बुधवार को विशाल छबील लगाई गई। डेरा के मुख्य सेवादार सुरजीत सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी से राहत हेतु आज सभी सेवादारों के सहयोग से मीठे शरबत की सेवा की गई है। जिसमें सर्वप्रथम अरदास की गई। उसके उपरांत जल वितरण किया गया जिसमें सभी आने जाने वाले वाहनों में सवार लोगों को जल वितरण किया गया वहीं आस पास के लोगों ने भी जल वितरण की सेवा में अपना योगदान दिया।

Oplus_131072
बाबा सुरजीत सिंह ने बताया कि हमारे सिख गुरुओं द्वारा मानव सेवा करना ही परमात्मा की सेवा करना बताया है। हम सभी को अपने गुरू के उपदेशों को मानते हुए ऐसी सेवाएं करनी चाहिए। वास्तव में मानव सेवा ईश्वर की सेवा है। उन्होनें बताया कि उनका सौभाग्य है कि आज गुरुनानक देव जी डेरे के सेवादार ब्रह्मलीन बाबा अर्जुन सिंह जी की असीम कृपा से जल वितरण करने की सेवा करने का अवसर मिला है। जल सेवा करने से हमारा जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही डेरे की महिला, बच्चों, पुरुषों सेवादारों ने सेवा भाव बड़चढ़कर जल वितरण की सेवा करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किया।
Oplus_131072
इस अवसर पर डेरा के सेवादार बाबा सुरजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जीत सिंह, भाई मंजीत सिंह, अर्जुन सिंह, बलविंदर सिंह शैरी सिंह, भजन सिंह चमक, चरणजीत सिंह, सतनाम सिंह, जसविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, अमृत पाल, सुखदेव सिंह, दलीप सिंह, महेन्द्र सिंह, जोधा सिंह, गुरसेवक सिंह, सूरज सिंह, दिनेश गिरी गोस्वामी, राकेश गिरी गोस्वामी, लवली लक्खा, निर्मल सिंह, दिलराज सिंह, मलकीत सिंह, बबीता रानी, मंजीत कौर, गुरप्रीत कौर, अमरजीत सिंह, परमजीत कौर एवं दूर दराज से आए अन्य सेवादार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button