रुड़की

भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा बजट पर की गई चर्चा में बोले भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, बजट देशवासियों के लिए हितकारी

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा बजट-2026 पर विस्तृत चर्चा का आयोजन संत शिरोमणि श्रीरविदास मंदिर, रूड़की में किया गया, जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा गरीब एवं वंचित वर्ग के हित में किए गए प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आम आदमी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बजट पास किया गया है। इस बजट से जहां आम आदमी के हितों की रक्षा होगी। वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतू मंडावर ने कहा कि भाजपा की सरकार में दलितों, पिछड़ों एवं वंचित लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में लाया गया बजट सभी के लिए हितकारी है। इस अवसर पर सुमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष, अरविंद कुमार, संयोजक, नितिन सांसिया, आकाश छाचर, डॉ० प्रशांत सहगल, आयुष बिरला, मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, इससे पूर्व भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह का मोर का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button