हरिद्वार

गुरू रविदास जयंती पर किया मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण

सामाजिक समरसता के जनक थे गुरू रविदास: आदेश चौहान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास जंयती के अवसर पर भेल सेक्टर-1 स्थित रविदास मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। मंदिर समिति के संयोजन में विशेषज्ञों की देख रेख में 2 वर्ष 3 माह में तैयार किए 33 फीट ऊंचे एवं 35 फीट चौड़े भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण संत जगबीर महाराज के शिष्ट मंडल एवं हरिद्वार गैस एजेंसी के अधिष्ठाता प्रियंक कुमार ने अतिथियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने गुरू रविदास महाराज को नमन करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के जनक संत शिरोमणी गुरू रविदास ने जाति – पाति का विरोध करते समतामूलक समाज बनाने में योगदान दिया। सभी को उनके विचारों का अनुसरण किया। अति विशिष्ट अतिथि संख्याधिकारी देहरादून लखमी चंद मधुरमणि ने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक महकार सिंह ने मंदिर समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया। वशिष्ट अतिथि भेल के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक आरयू प्रसाद, शीशराम, वरिष्ठ समाजसेवी दर्शन लाल ने भी विचार रखें और गुरू रविदास के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी पीएल कपिल ने बताया कि मंदिर सदैव आस्था का केंद्र रहा है। दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में आस्था व्यक्त करने आते हैं। कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार एवं शेखर कुमार ने किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखपाल एवं महासचिव प्रमोद अदालती ने सभी अतिथियों और प्रवेश द्वार के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी दान दाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जन्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह, कमल सिंह, धर्मवीर, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, आदेश पालीवाल, मोहक्कम सिंह, विनय दाबडे, संजीत कुमार, अनिल सूर्यवंशी, विष्णु दत्त, कुम्भाराम परमार, मनोज कुमार, संदीप नौटियाल, जगराम सिंह, जगपाल सिंह, जयपाल सिंह, के.वी. सिंह, शिवदत्त कुमार, गुलाब राय, सीपी सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, डीआर निडर, मवासी लाल, भान पाल रवि, राजेंद्र देवल, सत्यपाल शास्त्री, समय सिंह दाबडे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button