हरिद्वार

इंडियन ऑयल बना निक्षय मित्र

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन प्रभाग द्वारा जनपद हरिद्वार के 650 क्षय मरीजों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अनुपूरक पोषण हेतु गोद लिया गया, जिसके अंतर्गत चयनित मरीजों को टीबी का इलाज प्राप्त कर रहे मरीजों को इलाज के दौरान अतिरिक्त पोषण हेतु पोषण किट प्रदान की जायेंगी। पानीपत रिफाइनरी प्रमुख एम०एल दाहरिया ने बताया कि इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। पूर्व में भी इंडियन ऑयल द्वारा उत्तरी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में पोषण योजना व अन्य परियोजनाओं द्वारा मरीजों को टीबी मुक्त किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ ललित नारायण मिश्रा द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल द्वारा क्षय मरीजों को गोद लिया जाना सराहनीय कदम है वह अन्य कॉरपोरेट को भी इसी क्रम में आगे आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में मदद करनी चाहिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉक्टर आरके सिंह द्वारा गया कि पूर्व में भी इंडियन ऑयल द्वारा दी गई, पोषण किट ने मरीजों को टीबी रोग हराने में बहुत सहायता प्रदान की है व इंडियन ऑयल द्वारा दोबारा मरीज को गोद लिए जाने की सराहना की जिला क्षय रोग अधिकारी हरिद्वार डॉक्टर रमेश कुंवर जी द्वारा बताया गया, कि इंडियन ऑयल के क्षय रोगियों को गोद लेने के कदम को देखते हुए अन्य कॉर्पोरेट द्वारा भी क्षय रोगियों को गोद लिया जा रहा है वह विभाग को मरीजो को क्षय रोग मुक्त करने में अत्यंत सहायता मिल रही है अपर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के टीवी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहायता हेतु धन्यवाद प्रेषित किया गया, एवं भविष्य में भी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग की आशा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कनिका शर्मा, क्षय रोग विभाग हरिद्वार से अवनीश कुमार, अनिल नेगी अभिषेक, आशीष आदि ने प्रतिभाग किया व विशेष सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button