देहरादून

उत्तराखंड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंस्पेक्टर जीआरपी बिपिन चंद्र पाठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए सम्मानित

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी


हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर सम्मान से नवाजे गए। वहीं इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान करने वाले बिपिन चंद्र पाठकको मुख्यमंत्री पदक से नवाजा गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 2002 बैच के इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक को बेहरत सेवा प्रदान करने पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से प्रदान किया गया। वहीं इस अवसर पर जीआरपी कप्तान तृप्ति भट्ट ने बिपिन चंद्र पाठक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने मधुर व्यवहार और बेहतरीन कार्यशैली से पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही हरिद्वार जिले में पुलिस अधिकारियों और पाठक मित्रों के प्रशंसकों ने उन्हें बड़े पैमाने पर अभिलेख की सूची दी है। वर्ष 2014 और 2022 में विशिष्ट कार्य के लिए भी इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पाठक को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह वर्ष 2016 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया है। समर्पित भाव से कार्य करने पर वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार में भी इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक ने अपना नाम दर्ज किया है। वहीं 2018 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सराहा जा चुका है। बिपिन चंद्र पाठक को इस उपलब्धि पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक एवं समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही आपको बता दें कि 2002 बैच के बिपिन चंद्र पाठक उत्तराखंड में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ प्रदेश में कई जनपदों में बड़ी जिम्मेदारी के साथ सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। अपने उच्च अधिकारीयों के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान करने वाले बिपिन चंद्र पाठक ने उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button