हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) जनहित दिव्यंग सेवा समिति द्वारा 9 नवंबर को रजत जयंती मनाने के उपलक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह ‘देवभूमि अभिनंदन सम्मान समारोह’ अकबरपुर कालसो भगवानपुर के रतनदीप पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवनीश चंद्र मिश्र, वशिष्ठ अतिथि नारायण यादव, जावेद सिद्दीकी, डॉ पहलसिंह द्वारा फीता काटकर और संस्थापक डॉ अजीत पटेल की स्मृति पर फूल माला चढ़कर शुभारंभ किया गया। जनहित दिव्याग सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल गौतम ने बताया कि संस्था द्वारा इस तरह के प्रोग्राम समय समय पर किय जाते रहे हैं। इस अवसर पर दिव्यांग और वृद्धजनों को कंबल व फल वितरण भी किए गए। जिससे दिव्यांग लोगों को सर्दी से राहत मिल सके। जनहित दिव्याग सेवा समिति द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुंदरलाल गौतम ने कहा कि उनकी संस्था दिव्यांग लोगों के हर सुख दुख में खड़े रहना, दिव्यांग सेवा करना व दिव्यांग लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। संस्थापक सलीम मलिक द्वारा समय-समय पर दिव्यांग लोगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडी आईडी कार्ड, शादी, अनुदान, कृत्रिम अंग निर्माण, जरूरतमंदों की मदद करना दिव्यांग सेवा समिति का कार्य है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे इंजीनियर प्रदीप कटारिया ने कहा दिव्यांग लोगों की मदद करने से ऐसा सुकून का एहसास होता है, मानो सारे जहां की खुशियां मिल गई हो।
अध्यक्ष सुंदरलाल गौतम द्वारा मुख्य अतिथियों को फूल माला में बुके भेटकर सम्मानित किया गया और कहा है कि जनहित दिव्याग सेवा समिति हर समाज को साथ लेकर चल रही है। हर व्यक्ति के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर सचिव सहेंद्र गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनूप, अरविंद कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनसुभा, प्रदेश प्रभारी युसूफ, अकलीम, समीम, विनीत, लियाकत, संदीप, मनसुभा, प्रियंका, विपिन, डॉ मुकेश, गुलफाम, निशा, नदीम, खाताखेड़ी से रईस, धर्मेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।











