जाट महासभा पंचपुरी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथी पर जाट महासभा पंचपुरी ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जाट महासभा पंचपुुरी के अध्यक्ष देवपाल सिंह राठी के संयोजन में इंद्रलोक स्थित सामुदायिक केंद्र में यज्ञ, गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत के महान किसान नेता, विचारक, अर्थशास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री थे। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यन्त किसानों, मजदूरों, पीड़ितों के हितों और कृषि सुधारों को लागू कराने के लिए सघर्ष किया। चौधरी देवपाल राठी ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रभावित होकर चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए और आजाद के बाद भारतीय लोक दल की स्थापना की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री के पद पर कार्य किया। इसके बाद वे भारत के प्रधानमंत्री बने। महामंत्री देवेन्द्र कुंडू ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों के लिए जमींदारी प्रथा उन्मूलन और कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे कई भूमि सुधार लागू किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार अधिनियम लागू किया। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने भारत के विकास के लिए एक ऐसा मॉडल बनाने का प्रयास किया जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करे और कृषि को बढ़ावा दे सके। शक्ति सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए मसीहा थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। कार्यक्रम में चौधरी नरेंद्र सिंह तेवतिया, सुरेंद्र सिंह, सिकंदर सिंह, योगेंद्रपाल सिंह राणा, शक्ति सिंह, सुरेंद्र सिंह, चौधरी मनवीर सिंह सिरोही, हरपाल सिंह, देवेन्द्र कुंडू, रविन्द्र मलिक, नरेन्द्र सिंह देशवाल, सीपी सिंह राठी, ऋषिपाल सिंह, सरदार हरि सिंह, जितेन्द्र राठी, यशो मलिक, विपिन कुमार, अमित सोलंकी, राजवीर सिंह पंवार, अशोक कुमार हुड्डा, डा.सुशील कुमार, अनंगपाल सिंह, खेमचन्द, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार, धीरसिंह, राहुल चौधरी, विजय सिंह, किरणपाल सिंह, डा.संजिल कुमार, रवि बालियान आदि मौजूद रहे।