हरिद्वार
जाट विकास मंच भेल ने खेल कूद प्रतियोगिता का किया आयोजन
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

(मोहम्मद आरिफ)हरिद्वार। जाट विकास मंच भेल समाज के उत्थान के लिए समय समय पर कार्य करता रहता है। उसी कड़ी में बच्चों एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ान के लिए खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सैक्टर-5बी, बी.एच.ई.एल हरिद्वार में किया गया है। जिसमें हर उम्र के बच्चों, युवाओं व मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। अभिभावकों के लिए भी दौड़ एवं रस्सा-कसी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसे वह उपस्थिति सभी लोगों के द्वारा सराहा गया है। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए जाट विकास मंच के अध्यक्ष सुशील कुमार आर्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अतः हमें अपने दैनिक कार्यों में से अपने लिए समय निकालना चाहिए एवं शरीर को एक्टिव रखने के लिए खेल, योग-प्राणायाम आदि को अपनी जीवन शैली में अपनाना चाहिए। मंच के महामंत्री राजीव चौधरी ने बच्चों को बताया कि निरोगी कार्य ही सबसे बड़ा धन है और यह ही सुखी जीवन का आधार है। अतः सभी अपने आप को व्यायाम इत्यादि कर फिट रखें और जीवन का भरपूर आनंद लें। मंच के संरक्षक विवेक सिंह ने खेलों में जाटों के योगदान विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को एक शीर्ष स्थान दिलाने में जाटों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खेल से स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही युवा पीढी खेलों को अपने कैरियर के विकल्प के रूप में भी अपना सकती है एवं अपना व अपने देश का दुनिया में नाम रोशन कर सकती है। बच्चों की खेल कूद के प्रति रूचि बढ़ाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु जाट विकास मंच द्वारा दौड़, रिले रेस, लम्बी कूद व रस्सा कसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है, जिनमें सभी उम्र के बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र नेहरा, मनोज कुमार और संचालन दीनदयाल एवं श्रवण कुमार ने किया। अंत में विजेताओं को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विवेक सिंह, सुशील कुमार आर्य, राजीव कुमार चौधरी, देवेंद्र राठी, शीशपाल सिंह, विकास चौधरी, सुरेन्द्र नेहरा, नरेंद्र सिंह मान, जितेन्द्र चहल, दर्याव सिंह, ललित कुमार, विजय मलिक, राम चन्द्र जाट, निखिल चौधरी, मुकेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, सुभाष चंद, सुखबीर सिंह, विनोद धनखड़, सचिन राठी, रूपेन्द्र कुमार, चंद्रशेखर आजाद, जितेन्द्र चाहर, संदीप सांगवान, राजूलाल, विजयपाल सिहाग, धर्मवीर नैन, अभय राणा, बालेंद्र सिंह, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।











