Blog

लक्सर पुलिस व गौवंश स्क्वाड हरिद्वार की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, दो गायें मुक्त, डेढ़ कुंतल गौमांस बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने गौकशी की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रणसुरा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो जीवित गायों को सकुशल मुक्त कराया गया, जबकि मौके से करीब डेढ़ कुंतल संदिग्ध गौमांस और अन्य पशु अवशेष बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लक्सर पुलिस के मुताबिक पुलिस को क्षेत्र के रणसुरा में गन्ने के खेत के पास एक घर के पीछे गौकशी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान खेत से दो जीवित गायों को रस्सी से पेड़ से बंधा हुआ बरामद कर मुक्त कराया गया। साथ ही करीब 150 किलोग्राम लाल, गुलाबी और पीले रंग के चर्बीदार मांस के टुकड़े, गौवंशीय पशु के चार पैर, एक खाल व अन्य पशु अंग बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बरामद मांस के परीक्षण के लिए ब्लॉक बहादराबाद के पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया। प्राथमिक निरीक्षण में मांस प्रथम दृष्टया गौवंशीय पशु का बताया गया। इस संबंध में कोतवाली लक्सर में उत्तराखंड गौ संरक्षण अधिनियम एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम में, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कौशियारी, एसएसआई नितिन चौहान, एएसआई रंजीत नौटियाल, कांस्टेबल, कपिल देव, कांस्टेबल अरुण चौहान, कांस्टेबल रविन्द्र चौहान सहित कांस्टेबल अक्षय तोमर आदि शामिल रहे वही गौवंश स्क्वाड हरिद्वार की टीम में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल दीवान सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र रावत कांस्टेबल बृज किशोर कांस्टेबल प्रवीण कांस्टेबल लखमीरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button