इंसानियत की मिसाल बनी ज्वालापुर पुलिस, 50 यूनिट रक्तदान कर बचाई जाएंगी कई जिंदगियां
ज्वालापुर पुलिस की इस सराहनीय पहल की चारों ओर हो रही प्रशंसा, 50 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने उत्तराखण्ड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का खिताब मिलने के उपलक्ष्य में मानवता का परिचय देते हुए रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।















