हरिद्वार

कमल मोहन भंडारी को मिली कलियर कोतवाली की जिम्मेदारी, रविंद्र कुमार पहुंचे पथरी थाना

जनपद हरिद्वार में तबादलों का सिलसिला जारी, एक निरीक्षक समेत चार उप निरीक्षकों के फेरबदल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आदेश जारी करते हुए एक निरीक्षक समेत चार उप निरीक्षकों के फेरबदल किए हैं। लगातार हरिद्वार जनपद में हो रहे तबादलों को लेकर पुलिस महकमें में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को हाई कोर्ट सेल से कोतवाली कलियर, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष कोतवाली कलियर से थानाध्यक्ष पथरी, उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल थानाध्यक्ष पथरी से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक यशवीर एसएसआई पथरी से प्रभारी चौकी भिक्कमपुर लक्सर ओर उपनिरीक्षक लोकपाल परमार प्रभारी चौकी भिक्कमपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button