कावड़ मेला अपने अंतिम चरण की ओर, तारों पर झूलता पेड़ दे रहा हादसे को दावत
गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में कावड़ मेला अब अपने अंतिम चरण की ओर पहुंच गया है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व लेकर अलग अलग राज्य से बड़ी तादाद में शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंच रहे हैं और गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।
वही श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है जी हां श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से लगभग तीन किलोमीटर नजीबाबाद साइड पीली नदी के पैसे हाईवे के किनारे खड़े एक पेड़ बिजली के तारों पर झूलता हुआ दिखाई दे रहा है जो किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है।
शहर में चर्चा है कि संबंधित विभाग की लापरवाही कहीं ना कहीं जिले में बैठे बड़े अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार किया जा रहा है।
हैरत की बात तो जब देखने को मिली जब कांवड़ मेले की व्यवस्था को लेकर जिले के बड़े अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उसके वाबजूद इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है। हरिद्वार जिलाधिकारी के संज्ञान में यह विषय आने के बाद उम्मीद जगी है कि कल इन अव्यवस्थाओ में जनता सुधार देखगी।









