लक्सर

लक्सर पुलिस ने स्मैक संग दो आरोपी किए गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर दो आरोपियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है बता दे हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले भर में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान को जारी रखते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस की टीम ने क्षेत्र मे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपी नितेश और समीर पाल थाना डोईवाला क्षेत्र के रेशम माजरी गांव के निवासी हैं। लक्सर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, एसआई दीपक चौधरी, एसआई कर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर, हेड कांस्टेबल दिवान सिंह नेगी, कांस्टेबल अरुण कुमार सहित कांस्टेबल कपिल चौहान आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button