हरिद्वार

भगवान शिव सदा अपने भक्तों का करते है कल्याण: आचार्य विकास जोशी

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। नया हरिद्वार वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा हरिहर मंदिर मे अयोजित शिव महापुराण के तृत्य दिवस पर श्रद्धालुओ ने कथा श्रवण कि कथा व्यास आचार्य विकास जोशी ने बताया की भगवान शिव सदा अपने भक्तो का कल्याण करते है। नारायण अपने भक्तो का अहंकार नही रहने देते ओर यह भी अपने भक्तो का कल्याण करते है हरी हर एक है दोनो ना ये कम है ना वो कम है। शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव के वाम भाग के दसवे अंग पर अमृत सींचन से भगवान् विष्णु उत्पन्न हुए फिर नारायण से नाभि कमल से ब्रह्मा ओर ब्रह्मा की ब्रिकूटी से रुद्र उत्तपन हुए। ब्रह्मा ने काम देव को उत्पन्न किया। ब्रह्मा के पुत्र दक्ष के यहाँ माता सती उत्पन्न हुई जिनसे भवन शिव का विवहा हुआ ओर शिव का अपमान होता देख दक्ष के यज्ञ मे सती माँ सती हुई जिसपर भगवान शिव मे अपनी जटाओ से विरभद्र ओर काली को उत्पन्न किया जिसने दक्ष का यज्ञ विद्वांश किया। सम्पूर्ण हरिद्वार वासी भगवान शिव के ससुराल वाले है ओर इनपर शिव की कृपा अधिक रहती है। दक्ष ने जो कुछ भी किया पर भगवान् शिव ने उन्हे भी जीवन दान दिया ऐसे शिव बड़े दयालु है। भगवान विष्णु को भी गौ लोग भगवान शिव ने ही प्रदान किया ओर सर्व जगत मे पूजनीय भी भगवान शिव आश्रीवाद से बने। भगवान शिव ने ही सब को सब कुछ किया ओर आप परम संतोष धारण कर कैलाश पर वास किये इतने कृपालु शिव है। दानियों मे सबसे बड़े दानी शिव है जिन्होने रावण के मांगने पर स्वर्ण लंका दे दी। शिव महापुराण से ही कलयुग मे कल्याण संभव है। कथा मे नया वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, महामंत्री राजीव त्यागी, मुखिया पुजारी श्यालिकराम जोशी, उपाध्यक्ष रमा, पार्षद मोनिका सैनी, सचिन बेनीवाल, सुभाष जगहड़, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button