हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध खनन में संलिप्त आरक्षी निलंबित
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। अवैध खनन मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। जांच में उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसे तत्काल निलंबन के साथ पुलिस लाइन में रहने का आदेश जारी किया गया। एसएसपी भुल्लर ने सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को प्रकरण की प्रारंभिक जांच सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम हरिद्वार पुलिस की अवैध खनन के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निलंबित आरक्षी पर कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो रही है और सभी तथ्य जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।









