हरिद्वार

माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्थान ने प्रथम वर्षगांठ पर किया पत्रकारों को सम्मानित

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था ने राष्ट्रीय कार्यालय उत्तराखंड हरिद्वार बहादराबाद की प्रथम वर्ष गांठ मनाई। इसी के साथ संस्था ने भारत के चौथे स्तंभ मीडिया के हरिद्वार के सम्मानित पत्रकारो को संस्था की ओर से सम्मानित करने कार्य विशेष किया। संस्था के प्रोग्राम में निःशुल्क आंखों की जांच ओर बल्ड जांच ओर बल्ड डोनेट करने का भी कैंप लगाया। जिसमें लगभग 33 लोगो ने रक्त दान किया। सुमन नगर चौकी प्रभारी अर्जुन कुमार सहित पत्रकार बंधुओं ने भी रक्त दान किया। आंखों की जॉच के लिए लगभग 267 लोग आए जिनकी आंखों की जांच कर गुरु महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून ओर जगत बंधु सेवा ट्रस्ट इसकी रिपोर्ट लेकर हॉस्पिटल देहरादून रवाना हो गई। जिन लोगों की आंख बननी है उनको काॅल कर संस्था के कार्यालय से ले जाया जाएगा और आंखों का निशुल्क ऑपरेशन कर फिर यहीं छोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अनुराधा सैनी ने सभी का धन्यवाद किया और मीडिया से आए सम्मानित पत्रकारों का समय देने के लिए आभार व्यक्त किया राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुवे संस्था के साथ कदम मिलाकर काम करने का आसवन दिया। प्रदेश संरक्षण राजेंद्र मौर्य ने प्रोग्राम में आए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ, प्रदेश उत्तराखंड संरक्षक राजेंद्र मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड स्वतंत्र सैनी, जिला अध्यक्ष सिकंदर सैनी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार महिला मोर्चा डॉ दीपमाला, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू सैनी, जिला उपाध्यक्ष विकास सैनी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सैनी, जिला मंत्री हरिद्वार नीटू पंचाल, जिला मंत्री हरिद्वार पंकज सैनी, अनिकेत सैनी, संगीता सैनी, सर्वेश गोस्वामी, योगाचार्य सुषमा मिश्रा, पत्रकार मो० नदीम, पत्रकार सरविन्द्र कुमार, पत्रकार सागर कुमार, पत्रकार ऋषभ चौहान, पत्रकार रजत चौहान, पत्रकार गगन शर्मा, प्रवीण पेगवाल, इंतजार रज़ा, शहजाद, संस्था के सदस्य एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button