
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। मेयर किरण जैसल के संयोजन में वार्डो में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान मंगलवार से पुनः शुरू हुआ। होली पर्व के दौरान कुछ दिन के विराम के बाद मंगलवार को वार्ड 48 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों, नाले, नालियों की सफाई की गयी। वार्ड पार्षद आशुतोष चक्रपाणी भी सफाई अभियान में शामिल हुए। मेयर किरण जैसल ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया और लोगों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है। इसलिए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ सुंदर बनाए रखें। कूड़ा करकट सड़कों पर ना फेंके। वार्ड को स्वच्छ सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। सभी के सहयोग से ही शहर को स्वस्छ सुंदर बनाया जा सकता है। इसलिए सभी को सफाई के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए सफाई कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए। पार्षद आशुतोष चक्रपाणि ने कहा कि वार्डों में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान निश्चित रूप से जनता के हित में है। उन्होंने कहा कि वार्ड को गंदगी मुक्त बनाना हैै। वार्ड में कहीं भी गंदगी एकत्र नहीं होने दें। साफ स्वच्छ वातावरण में ही रोग मुक्त रहा जा सकता है। बीमारियों को भगाना है तो सफाई के प्रति जागरूक बनें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास छाछर, सफाई नायक कुसुम पाल, सुनील राजौर, बंटी आदि मौजूद रहे।