बागेश्वर

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक, बीएलओ नियुक्ति व प्रशिक्षण पर जोर

राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) बागेश्वर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा कोड़े के निर्देशों के क्रम में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा प्री-एसआईआर के दौरान मतदाताओं की मैपिंग एवं मैचिंग के संबंध में अपर जिलाधिकारी एन.एस नबियाल द्वारा बैठक आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को ईआरओ/डीएलएमटी एवं एएलएमटी के माध्यम से आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

उन्होंने सभी ईआरओ को अपने-अपने एईआरओ के साथ नियमित बैठक करने, तहसील स्तर पर पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही बीएलए, बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आयोग के निर्देशों से अवगत कराने को कहा।

अपर जिलाधिकारी ने ईआरओ एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर उनमें नियमित रूप से कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, वैभव कांडपाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी एन.पी देवली, सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button