हरिद्वार

अंजनी मंदिर में राज्य मंत्री और भाजपा नेताओं ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार शहर से लेकर देहात में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मानवता की सेवा के संकल्प के साथ अंजनी मंदिर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार के राज्य मंत्री सुनील सैनी, मंदिर के महंत सतीश गिरी और भाजपा नेता संजय पंत ने असहाय और भिक्षुकों को ऊनी कंबल वितरित किए। जरूरतमंदों को शीतकाल से राहत दिलाने के लिए गर्म कपड़ों का प्रबंध किया गया इसी क्रम में गरीब और असहाय वर्ग के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों की मदद करना सबसे सराहनीय कार्य है। कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को सहारा देना है जिनके पास सर्दी से बचने के पर्याप्त साधन नहीं हैं। ​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।​ राज्य मंत्री सुनील सैनी,​महंत सतीश गिरी अंजनी मंदिर ट्रस्ट, संजय पंत भाजपा नेता, शुभम मंडोला पार्षद, ​नीरज, विनीत सैनी, पारस और संजीव त्यागी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button