पिरान कलियर

24 घंटे में नाबालिग बरामद, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से परिजनों को मिली राहत

जावेद अंसारी उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार 04 अप्रैल 2026 को वादी सद्दीक पुत्र बहादुर अली, निवासी मौहल्ला बुध कॉलोनी फतेहगंज (बरेली, उत्तर प्रदेश), हाल निवासी पीठ बाजार पिरान कलियर ने थाना पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से सामान लेने के लिए दुकान गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, फोटो व हुलिए के आधार पर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सघन तलाश अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 05 अप्रैल 2026 को इमाम साहब दरगाह परिसर, पिरान कलियर के पास से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार एवं कांस्टेबल भादूराम।

Related Articles

Back to top button