हरिद्वार

गुमशुदगी निकला मर्डर, 48 घंटे के अंदर एक हत्यारा गिरफ्तार, प्लास्टिक के कट्टे में भरकर फेंका झाड़ियों में शव

दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने घर जाकर की शिकायत, तो दो दरिंदों ने रच दी ख़ौफ़नाक मौत की साजिश

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज रिपोर्ट से पर्दाफाश किया है पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने शनिवार को रानीपुर कोतवाली परिसर में दिव्यांश ई रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है।

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसी वारदात का पर्दाफाश किया है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक मोबाइल छुपाने और पुलिस के दर से बचने के लिए दो दरिंदों ने एक दिव्यांश ई रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या कर दी।

एसएसपी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि दिव्यांश ई रिक्शा चालक के परिजनों ने रानीपुर कोतवाली में एक फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि गुमशुदा की तलाश कर रही पुलिस टीम के जांच में पता चला कि गुमशुदा मनीष का मोबाइल फोन पांवधोई मोहल्ला ज्वालापुर रहने वाले आयान उर्फ सुन्नत नामक लड़का जो बैरियल नंबर 5 के पास से कॉल करने के बहाने फोन लेकर भाग गया था।

Oplus_16908288
उन्होंने बताया कि मृतक ने आयान के घर जाकर शिकायत की, वे पुलिस से जाने की धमकी दी तो आयान ने अपने साथी बिल्ला जो हाल ही में जेल से छूटकर आया था उसके साथ मिलकर मौत की खौफनाक साजिश रच दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने मृतक मनीष को शराब पिलाने के बहाने बीएचईएल के पास झाड़ियों में बुलाया जहां विवाद होने पर बिल्ला ने मनीष को पकड़ा और आयान ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
Oplus_16908288
वही दोनों आरोपियों ने शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर सुपरवाइजर हॉस्टल के पास झाड़ियों में फेंक दिया और ई-रिक्शा को लावारिस छोड़कर फरार हो गए। वहीं ऐसी ख़ौफ़नाक वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
Oplus_16908288
पुलिस ने हत्यारोपी आयान को हिरासत में लेकर उसकी निशांदेही पर मृतक मनीष का शव सुपरवाईजर हास्टल बीएचईएल के पास स्थित झाडियो से बरामद किया गया। ओर पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रहीं है।

Related Articles

Back to top button