रुड़की

झबरेड़ा विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में बोले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा संगठनात्मक रुड़की जिले के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प को जनता तक पहुँचाना और केंद्र तथा राज्य सरकार की विकासपरक योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों की भावना और शक्ति का प्रतीक है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना और युवाओं को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना इसी अभियान की मुख्य धारा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने आज पूरे देश में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।भाजपा सरकार ने किसानों,महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ शुरू की है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से वैश्विक स्तर पर आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।मेयर श्रीमती अनीता देवी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और समाज के आर्थिक विकास में योगदान दें।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएँ जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,स्टार्टअप इंडिया,आत्मनिर्भर ग्रामीण रोजगार योजना आज लाखों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं,बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वतंत्रता का भी प्रतीक है।राज्य मंत्री देशराज कर्नवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर गांव, किसान और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान अब एक जनांदोलन का रूप ले चुका है।राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का मूल उद्देश्य राष्ट्र की स्वाभिमान शक्ति को पुनः स्थापित करना है।भाजपा वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज भारत आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर खड़ा है।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह जय सागर गोयल ने किया।इस अवसर पर भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, पवन तोमर, सुशील त्यागी, अनीस गौड, डॉ० सौरभ गुप्ता, सतीश सैनी, सचिन झबरेडी, तेजपाल मौर्य, प्रतिभा चौहान, पंकज नंदा, गीता मलिक, मंडल अध्यक्ष, गुरजिंदर प्रधान,सुबोध सैनी, आशीष शर्मा, बृजेश गुप्ता, रश्मि चौधरी, सुदेश चौधरी, हितेश शर्मा, संजय पाल, सोहन सिंह राणा, गीतेद्र, अफजल अली महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत नवनिर्मित भाजपा रुड़की जिला कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया।

Related Articles

Back to top button