हरिद्वार

नगर निग मेयर ने किया महालक्ष्मी व्यापार मंडल मार्किट में बने हाईटेक शौचालय का शुभारंभ

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता


हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे रोड स्थित सबसे पुराने महालक्ष्मी व्यापार मंडल की मार्किट में बने हाईटेक शौचालय का नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने रिबन काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की नई दिल्ली, राजपथ पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत कर सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाया था। उन्होंने आगे कहा कि यह शौचालय यहां के व्यापारी भाईयों के साथ साथ दूर दराज से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए भी बहुत आवश्यक था, जिसका नगर निगम के तहत निर्माण कराया गया है और आगे भी इस तरह के शौचालय जनता को समर्पित किए जाएंगे। इस मौके पर संयोजक संजय चौहान व अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा, पार्षद दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की वजह से देश की साफ-सफाई में उल्लेखनीय तरीके से परिवर्तन आया है। इस मिशन का मकसद खुले में शौच की समस्या को खत्म करना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करना और नागरिकों, खासतौर पर महिलाओं और ग्रामीण गरीबों, के सम्मान और सेहत को बनाए रखना था। इस मौके पर सहसंयोजक सोशल मीडिया उत्तराखंड प्रदेश विकास तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महालक्ष्मी व्यापार मंडल के तमाम व्यापारियों की प्रशंसा करते हुए मेयर किरण जैसल, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौखेलाल आदि का स्वागत किया। महालक्ष्मी व्यापार मंडल रेलवे रोड मार्किट पर बने हाईटेक शौचालय का मेयर ने किया उद्घाटन। इस दौरान चोखेलाल, विष्णु शर्मा, राजीव पाराशर, विकास तिवारी, पार्षद दीपक शर्मा, सचिन, हिमांशु गुप्ता, संजय चौहान, विष्णु अरोड़ा, राजीव शर्मा, बिट्टू शर्मा, रामनाथ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button