हरिद्वार

30 साल के बाद शरद पूर्णिमा पर होगा फिर एक बार ग्रहण का साया

भारत मे दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, कुल अवधि होगी 1 घंटा 19 मिनट: आचार्य विकास जोशी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। इस बार 30 साल के बाद शरद पूर्णिमा पर होगा फिर एक बार ग्रहण का साया, ओर साथ ही भारत मे दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, कुल अवधि होगी 1 घंटा 19 मिनट। वहीं आचार्य विकास जोशी ने बताया की 28 अक्टूबर को भारत में ग्रहण की शुरुआत मध्य रात्रि 01:05 बजे से होगी। मध्य रात्रि 02:24 बजे तक ग्रहण रहेगा. चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ सूतक भी खत्म हो जाता है। चंद्र ग्रहण के समय दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। अगर इस दौरान राशि अनुसार दान किए जाए तो कुंडली के कई दोषों का असर कम हो सकता है, 28 अक्तूबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य रहेगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 4:05 मिनट से शुरू हो जाएगा, सूतक काल के समय हरिद्वार के सभी मंदिरो के कपाट बंद रहेंगे इसलिए मंदिर अगले दिन सुबहा ही खुलेंगे। यह चंद्र ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में हो रहा है, अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में जन्मे व्यक्तियों के लिए विशेष अशुभ फलदाता और दुर्घटना का भय रहेगा। आश्विन मास में चंद्र ग्रहण होने से कहीं प्रकृति-प्रकोप, दुर्भिक्ष भय, भूकंप से जन-धन की हानि आशंका भी रहेगी. इसके साथ ही लोहा, क्रूड आयल व लाल रंग की वस्तुओं में तेजी आ सकती है। शासकों में मतभेद, डॉक्टर, वैद्य व व्यापारियों को कष्ट व पीड़ा बढ़ सकती है. चीन, ईरान, ईराक, अफगानिस्तान आदि देशों में अशांति, भय व भूकंप आदि की घटनाएं अधिक होने का भी अंदेशा रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है ग्रहण के दौरान कई तरह की विशेष सावधानियां बरती जाती है, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए, ग्रहण के बाद दान-पुण्य, स्नान और अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। 

इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ
ज्योतिष के अनुसार आचार्य विकास जोशी ने बताया की 28 अक्तूबर 2023 को चंद्रग्रहण वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मकर वालों के लिए फायदा दिलाने वाला साबित होगा। इन राशि वालों के रूके हुए काम जल्द पूरे होंगे, मान सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों की प्राप्ति होगी नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना भी है कानूनी मामलों में इन राशि के जातकों की जीत होगी।

Related Articles

Back to top button