नवरात्र: नवदुर्गा कीर्तन मंडली ने बांधा समाँ, झूम उठीं महिलायें, माता के जयकरों से भक्तिमय हुआ माहौल
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। मां शैलपुत्री के पूजन के साथ गुरुवार को चैत्र नवरात्र शुरू हो गए। पहले दिन मंदिरों से लेकर घरों में घट स्थापना की गई। शहर के मंदिरों में मां के दर्शन और आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

दिनभर उपवास रखकर भक्तों ने मां की महिमा का गुणगान किया। शहर समेत देहात क्षेत्रों में नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मां की आराधना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचना शुरू कर दिया। श्रवण नाथ नगर स्थित हाउस नंबर 9 में नवदुर्गा कीर्तन मंडली ने जोरदार कीर्तन कर आस-पास का माहौल भक्तिमय कर दिया।


सुबह से ही मंत्रोच्चारण के साथ मां की विशेष पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई। मंदिर में घट स्थापना की गई और मां की अखंड जोत जलाई गई। मंदिरों में दूध, दही, घी आदि पूजन सामग्री से देवी का स्नान किया गया। श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी, माया देवी, सुरेश्वरी देवी मंदिर, चंडी देवी, शीतला माता मंदिर, काली मंदिर भीमगोड़ा और दक्षिण काली आदि मंदिरों में शीश नवाया।









