नयागांव को मिला नया चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक वैभव गुप्ता ने संभाली कमान
राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। देहरादून जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सोमवार को तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए 12 उप निरीक्षको सहित एक महिला उप निरीक्षक के ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं प्रदेश में कई जगह पुलिस सेवाएं प्रदान करने वाले वैभव गुप्ता को देहरादून के पटेलनगर कोतवाली स्थित नयागांव चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं उत्तराखंड में पिछले काफी समय से अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ पुलिस सेवाएं प्रदान करने वाले वैभव गुप्ता ने पुलिस महकमें में व राज्य की जनता में विश्वास कायम किया है। आपको बता दें कि मूलरूप से हरिद्वार कनखल के रहने वाले उप निरीक्षक वैभव गुप्ता पूर्व में थानाध्यक्ष देवप्रयाग, थाना कालसी थानाध्यक्ष, पेशकार एसएसपी पौड़ी, पीआरओ एसएसपी देहरादून, पौड़ी के अलावा चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, बाजार चौकी प्रभारी विकास नगर, पटेल नगर चौकी प्रभारी, सहसपुर थाना वरिष्ठ उप निरीक्षक सहित जैसे महत्वपूर्ण पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में कार्य करने वाले उप निरीक्षक वैभव गुप्ता पर भरोसा जताते हुए नयागांव चौकी प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक वैभव गुप्ता ने बताया कि जिस भरोसे से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण रखना होगा व फरियादियों की समस्या को सुनते हुए उनको न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर अवैध नशे की कमर तोड़ने का भरसक प्रयास करेंगे। उप निरीक्षक वैभव गुप्ता ने पटेल नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नगर कस्बे क्षेत्र की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें।









