रुड़की

मोहल्ला सोत में नए प्रतिष्ठान “मकबूल की ताहरी” का रुड़की में हुआ शुभारंभ

विधायक वीरेंद्र जाती सहित अनेक गणमान्य नेता रहे मौजूद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मुजफ्फरनगर की मशहूर ताहरी की नई ब्रांच उद्घाटन मोहल्ला सोत स्थित विधायक वीरेंद्र जाती द्वारा फीता काटकर किया गया। मकबूल की ताहरी के होटल का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि रुड़की नगर जहां शिक्षा नगरी के रूप में जाना जाता है। वहीं इस नगर की पहचान अब स्वादिष्ट भोजन के रूप में भी हो रही है। उन्होंने होटल स्वामी को बधाई देते हुए कहा कि नगर के जो लोग मकबूल की ताहरी खाने के लिए मुजफ्फरनगर या मेरठ जाया करते थे, अब उन्हें यहीं पर बेहतरीन स्वादिष्ट ताहरी उपलब्ध होगी।

विधायक वीरेंद्र जाती के अलावा उद्घाटन अवसर पर पहुंचे एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नैयर काजमी, रामपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष परवेज सुल्तान, युवा समाजसेवी शेख जमाल अहमद तथा समाजसेवी अंकुश राज ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस होटल की सफलता की कामना की तथा कहा कि इसके खुलने से स्थानीय लोगों को स्वादिष्ट ताहरी का आनंद यहीं पर मिलेगा। होटल स्वामी मोहम्मद साद तथा समाजसेवी मोहम्मद शाह नूर ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कलीम खान, अफसर प्रधान, सुलेमान भैंसारेडी, नाजिम रुडकली, मोहम्मद हबीब, जाहिद रुडकली, शोएब आलम, समर, तालिब हसन, निसार अहमद, हाजी मोहम्मद इनाम, जुल्फिकार ठेकेदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।उद्घाटन से पूर्ण मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने विशेष दुआ कराई।

Related Articles

Back to top button