लक्सर

सैंन समाज धर्मशाला हरिद्वार में शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न, देशभर से उमड़ा जनसैलाब देवभूमि

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड के पावन नगर हरिद्वार स्थित सैंन समाज धर्मशाला में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अभूतपूर्व भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में सैंन समाज के लोगों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। पूरे परिसर में उत्साह, एकता और सामाजिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामनाथ ठाकुर कृषि कल्याण मंत्री, भारत सरकार एवं एमएलसी बिहार उपस्थित रहे। उनके साथ रामचंद्र प्रधान, एमएलसी लखनऊ, संजय विद्यार्थी पूर्व राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश, विनोद सविता, राम मील, नवीन पालवान, राहुल ठाकुर, राकेश सैहल, मांगेराम, डॉ. जितेंद्र सेन एवं तेजिंदर जी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा विकास व रामबीर समेत अन्य प्रमुख समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अपने संबोधन में रामनाथ ठाकुर ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और दहेज जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुधार और शिक्षा ही समाज को नई दिशा दे सकते हैं। वहीं रामचंद्र प्रधान ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यदि समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर होना है तो नई पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।

समारोह के दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक एकता के संदेश ने माहौल को और भी प्रेरणादायक बना दिया।

Related Articles

Back to top button