हरिद्वार

श्री निरंजनी मायापुर रामलीला के पदाधिकारीलियों ने किया भूमि पूजन

बड़ी स्क्रीन, दिल्ली से ग्राफिक्स तैयार करके भव्य रामलीला और ऋषिकुल मैदान में होगा दशहरा का आयोजन


हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था ने शुक्रवार को होने वाली रामलीला के लिए भूमि पूजन किया है। भूमि पूजन का उद्देश्य आगामी रामलीला उत्सव के लिए मंच के निर्माण की शुरुआत करना और समारोहों के सफल आयोजन की प्रार्थना की गई। वहीं श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था रजिस्टर्ड हरिद्वार के सभी सदस्यों एवं सभी पदाधिकारियों ने भूमि पूजन किया। पंचम वर्ष का भूमि पूजन इस बार हरिद्वार पंचपुरी में निरंजनी रामलीला द्वारा बड़ी स्क्रीन लगा कर, दिल्ली से ग्राफिक्स तैयार करके बहुत भव्य रामलीला करने की तैयारी, न्यू जनरेशन को देखते हुए बच्चों के लिए भव्य रामलीला राम बारात ओर ऋषिकुल में दशहरा महोत्सव सभी राम भक्तो के लिए लेकर आ रहे। वहीं आज भूमि पूजन में मुख्य अथिति महेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड पुलिस ओर भाजपा पार्षद वार्ड न०11 के दीपक शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने भूमि पूजन करके भव्य ओर दिव्य रामलीला करने का संकल्प लिया और भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए सफल ओर भव्य रामलीला की सभी ने भगवान राम, गणेश से प्रार्थना की। वहीं श्री निरंजनी मायापुर रामलीला के भूमि पूजन में सचिव भोला शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष चंद्र शेखर कर्ल, संगठन सचिव अमित बौरी, कोषाध्यक समीर शर्मा, अतुल जुनेजा, अमित शर्मा, अमित गर्ग, सचिन बेदी, सुमित बौरी, श्लोक कुर्ल, नवदीप मान, पिंकी चंचल, प्रकाश, आकाश, विकाश शर्मा, ऋतिक चंचल, शुभम पांडे और मयंक ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button