अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ज्वालापुर कोतवाली की पहल, क्षेत्र में हो रही भूरी-भूरी प्रशंसा
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में 11 पुलिसकर्मी महिलाओं को किया गया सम्मानित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में महिला का सम्मान किया जाता है। वही आज के युग में पुरुषों से आगे महिलाएं निकल कर हर चीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

आप सभी ने एक पुरानी कहावत तो सुनी होगी, पुराने जमाने में महिलाओं का घर से बाहर निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती थी, जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे महिलाएं भी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटती गई।

जानकारी के अनुसार जनपद हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशानुसार को ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा किये जा रहे कठिन परिश्रम से की जा रही पुलिस ड्यूटी व इसके अतिरिक्त परिवार की जिम्मेदारियों को सम्भालने पर 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ने महिला कर्मियों का हौसला बढ़ाया और उनके काम की सराहना की।

वहीं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सम्मानित किये जाने पर प्रशंसा जाहिर करते हुए थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधो व घटनाओं की रोकथाम हेतु आशवासन दिया गया तथा अवगत कराया कि महिलाओं के प्रति होने वाली सभी प्रकार की घटनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की पहल को लेकर क्षेत्र में हर जगह भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।









