महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
प्रातः काल से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे शिव भक्त

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। आज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर खटीमा सितारगंज मार्ग स्थित विडोरा मझोला के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर के मुख्य पुजारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।



इस अवसर पर श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। मन्दिर के मुख्य पुजारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की।









