Blog

शिवालिक नगर में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आज शिवालिक नगर व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) एवं जीएसटी हरिद्वार टीम के संयुक्त तत्वाधान में एक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चिन्मय डिग्री कॉलेज के बाहर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा तथा सहायक आयुक्त राज्य कर श्रीमती वंदना नौटियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिवालिक नगर क्षेत्र के सभी व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी व्यापारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। उपस्थित अधिकारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया और कहा कि ऐसे प्रयास समाज को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह स्वच्छता अभियान क्षेत्र में सकारात्मक जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Related Articles

Back to top button