हरिद्वार

महाशिवरात्रि पर सर्वोत्तम प्रगति वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में कार्यक्रम का आयोजन

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती उपासना करने का विशेष दिन है। महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। साधक को भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। उक्त उद्गार महाशिवरात्रि पर भंगेडी स्थित वाल्मीकि मंदिर में सर्वोत्तम प्रगति वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मेयर अनीता अग्रवाल ने अपने संबोधन में उपस्थित गणों के समक्ष व्यक्त किए हैं। सर्वोत्तम प्रगति वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन अभिषेक सुंदरियाल ने कहा कि भगवान शिव के मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करना चाहिए। भगवान शिव दयालु व कृपालु देव हैं। शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करने मात्र से ही भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। वही राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता व समास सेवी श्रीमती पल्लवी कुुकरेती सुंदरियाल ने अपने संबोधन में कहा कि महाशिवरात्रि पर्व जीवन के कष्टों को दूर करने और अभिष्ट का प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। प्रत्येक भक्त को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना का पर्व है। भगवान शिव को अभिषेक अत्यन्त प्रिय है। गंगा जल, दूध, दही, शहद, घी, विल्व पत्र आदि से भगवान का रूद्राभिषेक करने से वह अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। और भगवान शिव की लीला अपरंपार है। केंद्रीय निगरानी समिति सोशल जस्टिस भारत सरकार मंत्रालय के हरिद्वार जिला सदस्य व राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ व भाजपा समर्थक मंच के गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी शमीम खान ने भी महाशिवरात्रि की देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी है। कार्यक्रम में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर उपस्थित गणों को प्रसाद के रूप में फल भी वितरित किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button