हरिद्वार

ज्वालापुर के हिस्ट्रीशीटरों की हुई परेड, ली जमकर क्लास

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार उपनगरी ज्वालापुर के नामी हिस्ट्रीशीटरों की नवनियुक्त कोतवाल चन्द्रभान सिंह द्वारा जमकर क्लास ली गयी। इस दौरान उन्होंने नामी हिस्ट्रीशीटरों को सख्त चेतावनी देते हुए एक-एक कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और सख्त लहजे में भविष्य में किसी भी अपराध में संलिप्त न होने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोबारा अपराध करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह को सख्त मिजाज और अनुशासनप्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जिनकी कार्यशैली प्रभावी मानी जाती है। मंगलवार को ज्वालापुर कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। गौरतलब है कि कई हिस्ट्रीशीटरों के रानीपुर कोतवाली, शहर कोतवाली, ज्वालापुर कोतवाली और कनखल थाने में झगड़े मारपीट, जानलेवा हमले की धाराओं में कई मुकदमें दर्ज चले आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button