लक्सर

होली व रमजान को लेकर एसएसपी के निर्देश पर मंगलौर कोतवाली में शांति समिति की बैठक

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर मंगलौर कोतवाली में शांति समिति की गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी ने की, जबकि कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मंगलौर, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने सभी से सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। वही बैठक में मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button