हरिद्वार

जमालपुर चौक पर पिस्टल से हमला, आरोपी ने पुलिस के पीछा करने से पहले की आत्महत्या

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। शुक्रवार को जमालपुर चौक के पास एक भयावह घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय निवासी सुजेश ने लड़की पुत्री वंशराज वर्मा के साथ मारपीट की, उनका मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तुरंत चौकी गैस प्लांट, कोतवाली रानीपुर को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की से उसके मोबाइल नंबर के जरिए सुजेश की लोकेशन ट्रैक की और उसका पीछा किया। पीछा करने पर पुलिस को पता चला कि सुजेश बहादराबाद क्षेत्र के इंडियन वोटिंग प्लांट गैस प्लांट के पास बाउंड्री के पीछे खाली मैदान में पहुंच गया, जहां उसने अपने पास रखी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके से पिस्टल और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और पीड़िता से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button