नेशनल रग्बी गेम खेलने के लिए रवाना हुए श्रीनगर जम्मू कश्मीर खिलाड़ी, हरिद्वार का गूंजेगा नाम
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य से अलग अलग जिले के बच्चे यूथ फिट इंडिया फिट फाउंडेशन हरिद्वार की और से पहली बार लगभग 60 खिलाड़ियों की टीम श्रीनगर जम्मू कश्मीर नेशनल रग्बी गेम खेलने के लिए बुधवार को रवाना हुई है। जिसमें नेशनल रग्बी गेम खेलने को लेकर बच्चों में उत्साह दिखाई दे रहा है, और श्रीनगर जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड राज्य के जिला हरिद्वार शामिल है।। वहीं कोच राहुल गुप्ता ने बताया कि नेशनल रग्बी गेम खेलने के लिए श्रीनगर जम्मू कश्मीर में हरिद्वार से 60 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें पौड़ी, चंपावत, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, बहादराबाद, रुड़की, लक्सर क्षेत्र में कैंप लगाया गया था उसके बाद बच्चों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। जिसमें लड़कियों की टीम में अंडर 14-18 के साथ ही लड़कों की टीम में अंडर 14-18 ओर एक सीनियर टीम शामिल है। कोच राहुल गुप्ता ने बताया कि श्रीनगर जम्मू कश्मीर में होने वाले नेशनल रग्बी गेम में कई राज्यों के बच्चे भाग लें रहे है। वहीं नेशनल रग्बी गेम खेलने के लिए हरिद्वार से श्रीनगर जम्मू कश्मीर रवाना हुई टीम की जीत के लिए परिवार समेत क्षेत्र वासियों ने शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया।









