देहरादून

स्मार्ट सिटी के कार्यो के बीच शहर को जाम मुक्त बनाने को पुलिस कप्तान अजय सिंह खुद संभाल रहे व्यवस्था

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। राजधानी देहरादून में वर्तमान में चल रहे स्मार्ट सिटी परियोजना में जगह जगह खुदाई के कार्य के चलते राजधानी के सड़को पर जाम की स्थिति यदा कदा बनी रहती है और आजकल की गर्मियों के मौसम में यह दिक्कत राजधानी के जाम में आफत मचाये हुए है। स्मार्ट सिटी के इन कामो व यातायात दबाव वाले क्षेत्रों की समस्या सुलझाने को आज मंगलवार को पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा स्वयं से अधिक यातायात दबाव झेलने वाले स्थानों का निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी परियोजना का कार्य संभाल रही संस्थाओं के अधिकारियो से वार्ता कर निर्माण कार्यों की तय समयावधि की पूर्ण जानकारी ली।

इस दौरान उनके द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ऐसे रास्तों में जाम की स्थिति को दरकिनार करने को व यातायात सुचारू चलाने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों/डायवर्जन व्यवस्था लागू करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था संभालने सहित यातायात व्यवस्था को अनावश्यक रूप से प्रभावित करने वाले सडक किनारे अव्यवस्थित रूप से रखी गयी निर्माण सामग्री को सम्बन्धित कार्यदायी संस्था से समन्वय व बातचीत कर व्यवस्थित व उचित स्थान पर रखवाने को कहा।

गौरतलब है कि राजधानी देहरादून राजधानी में वर्तमान में बाहरी राज्यो से पर्यटकों के लगातार राजधानी आगमन के साथ साथ लंबे समय से चल रही स्मार्ट सिटी परियोजना के चलते शहर में अलग अलग खुदाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में सड़कों पर जगह जगह जाम की स्थिति से निबटने के लिए दून पुलिस दिन रात शहर के यातायात को सुचारू करने के लिए सड़कों पर डटी हुई है। वहीं पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा भी शहर को जाम मुक्त बनाने को लगातार अपनी टीम के साथ स्वयं से ट्रैफिक नियंत्रण सहित ट्रैफिक की व्यवस्था को ठीक करने में कोई कमी न रहे इसलिए हर रोज उन स्थानों का दौरा किया जा रहा है जहाँ पर ट्रैफिक सबसे ज्यादा बाधित हो रहा है। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी डालनवाला व अन्य अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button