नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बहादराबाद की ओर जाने वाली नहर पटरी से सचिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, निवासी मोहल्ला पट्टी चौधरान, जिला बड़ौत (बागपत), उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में हरकी पौड़ी घाट क्षेत्र में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।









