देहरादून

उत्तराखंड जनपद देहरादून रायवाला थानाक्षेत्र हरिपुर कलां में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

रायवाला थाना प्रभारी के नेतृत्व में डोर टू डोर पुलिस टीम कर रही किरायेदारों के सत्यापन की जांच

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जनपद देहरादून में अपराध नियंत्रण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशानुसार जिले भर में सत्यापन अभियान चलाए जा रहे हैं। जिससे बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून में रहने वाले किरायेदार, दुकानदारों, ठेली, फड़ वालों के पुलिस सत्यापन की जांच की जा सके। वहीं रायवाला थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह खोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशों का पालन करते हुए रायवाला थानाक्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस टीमें डोर टू डोर किरायेदारों के सत्यापन की जांच कर रही है। वहीं सत्यापन अभियान के दौरान ही पुलिस टीम को बिना सत्यापन रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन किए जा रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी ने मकान मालिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को मकान दुकान किराए पर देने से पूर्व पुलिस सत्यापन अवश्य करवा लें। बिना सत्यापन किराएदार रखने पर मकान मालिक एवं किरायेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह खोलिया ने बताया कि लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जो कि भाविष्य में भी जारी रहेगा। सत्यापन अभियान के दौरानपुलिस टीम में गीता कुटीर पुलिस चौकी प्रभारी कविंद्र सिंह, उप निरीक्षक मनवर सिंह नेगी, एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button