देहरादून

ऊधमसिंह नगर नानकमत्ता थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन से टकराकर आवारा पशु की मौत की खबर का थाना पुलिस ने लिया संज्ञान

खबर का हुआ असर, जेसीबी से मृत पशु को हटवाया

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नानकमत्ता थाना क्षेत्र हाईवे कल्याणपुर चौराहा स्थित देर रात एक आवारा पशु अज्ञात वाहन से टकरा गया। जिससे आवारा पशु की मौत हो गई थी। जो कि मृत पशु रात भर हाइवे पर ही पड़ा रहा।

Oplus_16777216
जिससे यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही थी। तो वहीं कोई बड़ी दुर्घटना का भी डर बना हुआ था। जिसकी जानकारी मिलते ही ख़बर हरिद्वार की गूंज, HKG न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित की गई।

जिस पर नानकमत्ता थाना प्रभारी उमेश कुमार द्वारा तत्काल खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जहां पुलिस टीम द्वारा जेसीबी मशीन को मौके पर लाई गई।
Oplus_16777216
जहां पुलिस टीम ने मृत पशु को हटवाया गया। पुलिस टीम द्वारा मृत पशु को हटाए जाने पर आस पास के लोगों ने आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button