कानून-व्यवस्था को लेकर कोटद्वार में पुलिस की चौकसी, हर स्तर पर सख़्ती, पौड़ी पुलिस अलर्ट मोड में
राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) पौड़ी। कोटद्वार नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा बहुस्तरीय एवं सतर्क सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस बल कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर सक्रिय है।


साथ ही, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की सक्रिय तैनाती तथा सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।

शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।









