हरिद्वार

श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सुभद्रा बडोला नारी शक्ति ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पूजा पाठ और पूरे विधि विधान के साथ भगवान श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य देवेश बडोला, यज्ञ आचार्य भास्कर सुंदरियाल, पूरण पोखरियाल, अजय गौड़, अंकित नैनवाल एवं मदन आचार्य द्वारा पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराई गई। मुख्य जजमान के रूप में सुशील बडोला, हिमानी शर्मा रहे। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है, लोगों ने भगवान श्री राम के चरणों में शीश नवा कर आशीर्वाद लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील बडोला ने बताया कि काफी समय से इस कार्य को लेकर प्रयास किया जा रहा था जो आज राम जी कृपा से पूर्ण हुआ और कहा कि भविष्य में भी ट्रस्ट द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कार्य किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर भगत सिंह सैनी, कुसुम सैनी, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, ममता चौहान, रजनी चौहान, वीभू नैथानी, प्रशांत शर्मा, पूर्णिमा पंत, रणधीर सैनी, अशोक खत्री, नरेंद्र गोयल, राजेंद्र सेमवाल के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button