स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की प्रेस वार्ता
13 अप्रैल को होगा स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार राष्ट्रीय सम्मेलन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। प्रधानमंत्री के ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने’ के’ संकल्प को पूरा करने में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति रजि० सरकार के साथ एक सहयोगी की भूमिका निभाने के आश्वासन देते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने आज प्रेस क्लब हरिद्वार में हुई प्रेस वार्ता में बताया कि देश के विभिन्न प्रान्तों के वरिष्ठ पदाधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन, जलियाँवाला बाग नरसंहार की 107वीं वर्षगांठ पर सोमवार 13 अप्रैल को संरक्षक व शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी के संरक्षण में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा। उक्त जानकारी देते हुए जितेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप आयुष मंत्री मदन कौशिक, विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ ही छत्तीसगढ़ के नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, महापौर किरण जैसल तथा रानीपुर विधायक आदेश चौहान भाग लेंगे। कहा कि सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रान्तों से शताधिक आयु के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी रहे ले.आर माधवन दिल्ली, आनंद सिंह बिष्ट (अल्मोड़ा) 116 वर्षीय स्वामी लेखराज (बिजनौर) तथा भारत भूषण विद्यालंकर भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रातः 9:00 बजे अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क, निकट जटवाड़ा पुल ज्वालापुर से कटहरा बाजार, रेलवे पुलिस चौकी ज्वालापुर, आर्य नगर चौक रानीपुर मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज परिसर तक स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित करेंगे। इसमें कुमाऊँ की प्रसिद्ध छोलिया नृत्य टोली सबसे आगे चलेगी। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में व्यापार मंडल तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा। सम्मान यात्रा का नेतृत्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ स्वामी शरद पुरी तथा जितेन्द्र रघुवंशी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा यात्रा का स्वागत करेंगे। दोपहर 12:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम शिवडेल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत वंदे मातरम से शुरु होगा। जिसमें प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के संकल्प को 2047 तक पूरा करने के लिए विचार मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के वंशजों को संगठन की संयुक्त शक्ति की प्रतिबद्धता से संकल्पित किया जाएगा तथा स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के हितों की रक्षा के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रेस वार्ता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकर, संगठन के पदाधिकारी देशबन्धु, डॉ० वेद प्रकाश आर्य ने भी संबोधित किया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत, नगर प्रभारी विवेक कुमार शर्मा, रमेश कुमार, चेतना पथ संपादक व साहित्यकार अरुण कुमार पाठक, नरेन्द्र कुमार वर्मा, वीरेन्द्र सिंह गहलोत, कैलाश चन्द्र वैष्णव, यशपाल सिंह, आदित्य उपाध्याय, चंद्र प्रकाश मगन, कृष्ण गोपाल पन्त तथा अशोक दिवाकर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।









