देहरादून

उत्तराखण्ड के अलग-अलग जिलों से 32 उप निरीक्षको के हुए प्रमोशन, हरिद्वार भी शामिल

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस महकमें में लम्बे समय से सेवाएं प्रदान कर रहे उप निरीक्षकों का अपने प्रमोशन के इंतजार आज खुशी में तब्दील हो गया है। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अलग-अलग जनपदों में सेवाएं दे रहे 32 उप निरीक्षकों के प्रमोशन किए गए हैं।


जिसमें 27 नागरिक पुलिस उप निरीक्षक व 05 अभिसूचना उप निरीक्षक शामिल हैं। जिनकी सूची जारी कर दी गई है। उत्तराखंड में आज अपने प्रमोशन की आस लगाए उप निरीक्षकों के लिए बेहद खुशी की ख़बर है। तो वहीं हरिद्वार जिले में भी दो उप निरीक्षकों के प्रमोशन हुए है जिसमें उप निरीक्षक प्रशान्त बहुगुणा और उप निरीक्षक भगवान सिंह महर शामिल है।

Related Articles

Back to top button